फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उदयपुर में लेपर्ड के हमले में नाबालिग की मौत, जंगल में चार किमी अंदर मिला शव

Thu, 19 Sep 2024 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ उदयपुर

सार

उदयपुर में लेपर्ड के एक और हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। बीते 10 दिन में यहां लेपर्ड के हमले में दूसरी मौत हुई है। लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में चार किमी अंदर तक ले गया और उसका हाथ चबा गया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लेपर्ड के हमलों में इंसानी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। 10 दिन पहले ही लेपर्ड ने एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। अब उदयपुर के उंडीथल गांव में बकरियां चराने गई एक नाबालिग लड़की की भी लेपर्ड ने जान ले ली।

विज्ञापन


लेपर्ड लड़की को घसीटते हुए जंगल में चार किमी अंदर ले गया और उसका हाथ चबा गया। 
नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़का का शव घने जंगल में करीब 4 किलोमीटर अंदर मिला है। मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह का है। बुधवार से ही लड़की की तलाश की जा रही थी।

गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई थी। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक बच्ची को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल की तरफ तलाश करने पहुंचे तो घटना का पता लगा। नाथावत ने बताया कि शव मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इधर ग्रामीणों ने घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जंगल में 4 किमी अंदर शव मिलने के कारण यहां एम्बुलेंस या कोई वाहन नहीं जा सकता, ऐसे में पैदल ही शव को बाहर लाया गया। लड़की के पिता अंबालाल कपाया खेती व मजदूरी करते हैं, कमला उनकी सबसे छोटी बेटी थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें