फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

Wed, 06 Mar 2024 12:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रतापनगर थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी, एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बालनाथ नगर, विश्वकर्मा निवासी मीनाक्षी शर्मा (26) की मई 2019 में प्रताप नगर सेक्टर-17 निवासी शिशिर जोशी से शादी हुई थी। दंपति की तीन साल की बेटी भी है। सोमवार दोपहर ससुराल वाले किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और मीनाक्षी घर में अकेली थी। 

देर शाम घर पहुंचे परिजनों ने मीनाक्षी को फंदे से लटका देखकर तुरंत उसे नीचे उतारकर नारायणा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल में रखवाया है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटा रही है। 
विज्ञापन


मृतका के पिता रामअवतार शर्मा की शिकायत पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पिता रामअवतार ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर करने लगे थे। सोमवार को शाम करीब 6 बजे बेटी के ससुर ने फोन करके बेटी के सुसाइड की सूचना दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें