फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: IAS निर्मला मीणा को सरकार ने थमाई चार्जशीट, परिचित के खाते में पहुंचाई दो करोड़ की सरकारी राशि

Fri, 25 Oct 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में एक IAS को रिटायरमेंट से ठीक पहले सरकार ने चार्ज शीट थमा दी है। IAS निर्मला मीणा इसी महीने 30 अक्तूबर को रिटायर हो रही हैं, लेकिन उन पर सरकारी खजाने के दो करोड़ रुपये अपने परिचित के खाते में जमा करवाने का आरोप हैं। 
विज्ञापन
IAS निर्मला मीणा पर गबन का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बाल अधिकारिता विभाग की मेंबर सेक्रेट्री निर्मला मीणा को रिटायरमेंट से ठीक पहले सरकार ने चार्जशीट थमा दी है। उन पर सरकारी खजाने के दो करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।  चार्जशीट में उन पर दो करोड़ की सरकारी राशि दूसरे खाते में जमा कराने का आरोप है। चार्ज शीट में लिखा गया है कि निर्मला मीणा ने सरकारी खाते में जमा करवाने योग्य दो करोड़ रुपये को एक सोसायटी खाते में जमा करवा दिया। खास बात यह है कि यह सोसायटी उनके परिचित की ही है।

विज्ञापन


निर्मला मीणा पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। गेहूं की कालाबाजारी के प्रकरण में भी सरकार ने उन्हें निलंबित किया था। इस दौरान वे 11 अक्तूबर 2017 से करीब एक साल और 10 माह की लंबी अवधि तक निलंबत रहीं थीं। अब रिटायरमेंट से पहले उन्हें फिर से चार्जशीट मिल गई है। निर्मला का रिटायरमेंट इसी माह की 30 तारीख को है। 

उन्हें चार्जशीट का लिखित में जवाब पेश करना होगा। इसके बाद ही उनके रिटायरमेंट बेनिफिट्स जारी किए जाएंगे। निर्मला मीणा 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। चार्जशीट को लेकर उन्हें कार्मिक विभाग के सचिव के समक्ष जवाब पेश करना होगा। इसके बाद मामला सीएस और सीएम के स्तर पर सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें