फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़ाए

Sun, 02 Jul 2023 01:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजधानी जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधीनस्थ अधिकारी कल्पेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ दो साथियों को भी पकड़ा है, वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मानसरोवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राह चलती महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधीनस्थ अधिकारी कल्पेश चौधरी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हाल ही में एक परिवार की कार को रोककर उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी। कल्पेश चौधरी ने अपने आपको राजस्थान यूनिवर्सिटी का छात्र नेता बताकर पीड़ित परिवार को धमकाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं।

विज्ञापन


मानसरोवर थाना पुलिस ने बताया, बीते दिनों रात को एक बजे एक परिवार के लोग कार में मालवीय नगर से मानसरोवर आ रहे थे। उसी दौरान रजतपथ पर अचानक एक स्कार्पियों में सवार युवा काफी देर तक उनका पीछा करते रहे। फिर उन्होंने कार के आगे कार लगाकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया, उनमें शामिल कल्पेश ने अपने आप को राजस्थान यूनिवर्सिटी का छात्र नेता बताकर धमकाया था।

जूनियर कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर तैनात है कल्पेश...
पीड़ित परिवार ने मानसरोवर थाने में छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। इस पर मानसरोवर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि छेड़छाड़ करने वाला मुख्य आरोपी कल्पेश चौधरी है। वह राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधीनस्थ अधिकारी है। कल्पेश झालाना में स्थित कर भवन में जूनियर कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


आरोपियों में से एक अभी फरार...
पुलिस ने आरोपी कल्पेश चौधरी के साथ इस घटना में शामिल उसके दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। उनमें जोबनेर के महेसवास का बिशनलाल चौधरी और जोधपुर के लोहावट का टीकमचंद बाम्बू शामिल है। घटना में शामिल एक आरोपी प्रवीण अभी फरार है। मानसरोवर थाना पुलिस उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है, बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें