फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सरकारी अस्पतालों के पास नहीं है बिजली का बिल जमा कराने का बजट, कनेक्शन काटने के नोटिस जारी

Fri, 28 Jun 2024 09:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बजट के अभाव में छोटे-बड़े काम अटकना सरकारी विभागों की आम समस्या है लेकिन हालत इतनी पतली भी नहीं है कि सरकारी अस्पतालों के बिल जमा कराने के पैसे भी नहीं हों। हाल ही में राजधानी के सीएमएचओ को बिजली का बिल नहीं भरे जाने पर कनेक्शन काटने का नोटिस मिला है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त विभाग के अफसरों ने राजस्थान को किस गर्त में ढकेला है इसके रुझान तो समय-समय पर सामने आते ही हैं। ताजा मामला सरकारी अस्पतालों को मिले बिजली विभाग के नोटिस का है। इसमें बिल नहीं जमा करवाए जाने की स्थिति में कनेक्शन काटने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के लगभग हर सरकारी महकमे की एक समस्या कॉमन है कि बजट के अभाव में छोटे-बड़े काम अटके हुए हैं। हालत इतनी पतली है कि बिजली के बिल जमा करवाने के लिए भी बजट नहीं है। इसी के चलते राजधानी जयपुर के सीएमएचओ को बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस जारी हुआ है। गुरुवार को जारी इस नोटिस में बिजली बिल जमा नहीं कराने की स्थिति में कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

नोटिस की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
इधर कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास छोटे-मोटे काम के लिए भी बजट नहीं है। इसके लिए सरकार को कई बार चिट्ठियां भी लिख चुके हैं। बिजली विभाग ने 2 लाख 50 हजार रुपये का बिल थमाया है। यह बिल कई महीनों से इकट्ठा हो रहा था। आखिरकार अब कनेक्शन काटने के नोटिस जारी करने पड़े हैं। इधर सीएमएचओ ऑफिस की स्थिति यह है कि बिजली का एक फेज पहले से ही उड़ा हुआ है। 

यह स्थिति सिर्फ एक ऑफिस की नहीं है, प्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले से ही अफसरों ने महकमों की ऐसी हालत कर दी थी। दिसंबर 2023 में जब नई भजनलाल सरकार ने सत्ता संभाली ही थी, तब सरकारी महकमों में 300 करोड़ रुपए के बिल बकाया थे। तब से अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें