फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जालौर में अतिक्रमण की कार्रवाई पर 24 घंटे बाद सरकार ने दी सफाई- कोई भी परिवार बेघर नहीं हुआ

Fri, 17 May 2024 09:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जालौर के ओडवाड गांव की अतिक्रमण हटाने वाली तस्वीरें और वीडियो कल दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहे लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद सरकार ने बयान दिया है कि कार्रवाई में कोई भी परिवार बेघर नहीं हुआ है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक की गई है।
विज्ञापन
चला सरकार का पीला पंजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल पूरे देश में ओडवाड गांव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बने रहे। जिनमें पुरुष, महिलाएं बच्चे रोते-बिलखते दिखाई दिए क्योंकि उनके घर, जिनमें वे पीढ़ियों से रह रहे थे, अचानक उजाड़ दिए गए। 

विज्ञापन


लेकिन घटना के 24 घंटे बाद 17 मई को सरकार की तरफ से जो बयान आया है, वह हैरान कर देने वाला है। सरकारी बयान है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विधिपूर्ण व शांतिपूर्वक की गई है। रहवासी आवास से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाए गए हैं तथा कोई भी परिवार बेघर नहीं हुआ है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं एवं बच्चों पर कोई बलप्रयोग नहीं किया गया है। यह बयान जालौर कलेक्टर की तरफ से आया है।
 
सरकार की तरफ से आई इस सफाई में आगे कहा गया है कि उच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 16.03.2021 व अवमानना याचिका सं. 433/2022 में पारित आदेश, दिनांक 21.03.2023 व अवमानना याचिका सं. 648/2023 में पारित आदेश तथा 07.05.2024 की पालना में ग्राम ओडवाड़ा की ओरण भूमि से गुरुवार को अतिक्रमण हटाए गए हैं। यह कार्रवाई विधिपूर्ण व शांतिपूर्वक की गई है। किसी भी प्रकार के रहवासी आवास अभी तक नहीं हटाए गए हैं तथा कोई भी परिवार बेघर नहीं हुआ है। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं एवं बच्चों पर कोई बल प्रयोग नहीं किया गया है तथा न ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहार पुलिस बलों द्वारा किया गया है। सभी अतिक्रमण समझाइश करके हटाए गए हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में गुरुवार को बाड़ व बाउण्ड्री वॉल हटाने की कार्रवाई की गई है, जिसमें कोई भी आवासीय मकान शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें