बीजेपी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए इन्हें प्रमुख प्रवक्ता बनाया है। यह लोग जब-तब भारत को विखंडित और कमजोर करने के बयान देते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभाजनकारी नीतियों को प्रोत्साहित करके वोट हासिल करना चाहती है। तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत ने हताशा और खुन्नस में बयान दिया है। उनका बेटा चुनाव हार रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम राजनीति करना नहीं है। कांग्रेस को मान्यता प्राप्त विरोधी दल जितनी सीटें भी नहीं मिलेंगी।