फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा का चुनाव प्रचार देखने पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, दो दिन तक जोधपुर में लेगा जायजा

Tue, 23 Apr 2024 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को देखने के लिए सात सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। 22 से 24 अप्रैल तक यह प्रतिनिधिमंडल जोधपुर की यात्रा पर रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चल रहे लोकसभा चुनावों में प्रचार अभियान का जायजा लेने के लिए विदेशी राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। सात सदस्यों का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के चुनाव प्रचार का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए 22 से 24 अप्रैल तक राजस्थान में जोधपुर की यात्रा पर रहेगा।

विज्ञापन


इस प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, रूसी संघ और सूरीनाम के राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हैं। इससे पहले इसी तरह के विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने 2022 में हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात और 2023 में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के चुनावी अभियानों का जायजा लिया था। 
विज्ञापन


दरअसल भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुरू की गई 'भाजपा को जानें' की पहल की थी और यह उसी पहल का हिस्सा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें