फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस चौकी में लगी आग से उसमें रखा सामान जलकर खाक, दो कांस्टेबलों ने बाहर भागकर बचाई जान

Sun, 07 Jan 2024 12:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Dhaulpur News: जिले के रीको क्षेत्र स्थित निहालगंज थाने की ओंडेला चौकी में देर रात शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। चौकी में लगे टेंट में आग लगने से उसमें रखी कांस्टेबलों की वर्दी, मोबाइल और कपड़े जलकर खाक हो गए। जिस वक्त चौकी के टेंट में आग लगी उस वक्त दो कांस्टेबल उसमें सो रहे थे, जिन्होंने बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल देर रात जिले के रीको क्षेत्र स्थित निहालगंज थाने की ओंडेला चौकी में शॉर्ट सर्किट के कारण चौकी में लगे टेंट में आग लगने से उसमें रखी कांस्टेबलों की वर्दी समेत मोबाइल और कपड़े जलकर खाक हो गए। जिस वक्त चौकी के टेंट में आग लगी उस वक्त वहां तैनात दो कांस्टेबल उसमें सो रहे थे। टेंट में आग लगते ही दोनों कांस्टेबल जाग गए और बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि रीको क्षेत्र में उनकी चौकी पर टेंट लगा हुआ है। जिसमें चौकी पर तैनात कांस्टेबल रहते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे टेंट में दो कांस्टेबल रवि और अशोक सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से टेंट में आग लग गई। चौकी पर तैनात स्टाफ ने आग को बुझाने का भी प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 

एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का मामला सामने आ रहा है। आग से कांस्टेबलों के सामान के साथ उनके मोबाइल भी जलकर खाक हो गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कांस्टेबल अशोक ने बताया कि आग की चिंगारी ने पल भर में चौकी में रखे सामान को आगोश में ले लिया। दोनों कांस्टेबलों के बिस्तर पर जब आग की लपटें पहुंचीं तो वे तुरंत बाहर की ओर भागे। उन्होंने बताया कि चौकी के कमरे के मुख्य दरवाजे पर तेज आग के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया था लेकिन रजाई एवं कंबल को शरीर पर ओढ़कर बाहर भागकर दोनों कांस्टेबलों ने जान बचाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें