फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डोटासरा और गुंजल के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर कांस्टेबल से की मारपीट

Tue, 25 Jun 2024 11:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोटा में कल कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य नेताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस मुकदमे में पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
डोटासरा और गुंजल के खिलाफ FIR दर्जराजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर में सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पुलिस कांस्टेबल से मारपीट का आरोप भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

 
नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को कोटा में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को लेकर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, चेतन पटेल व सीएल प्रेमी का नाम शामिल है, जबकि दूसरी एफआईआर में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, नईमुद्दीन गुड्डू, मोईजुद्दीन गुड्डू, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं। 

डोटासरा ने कल कोटा रेंज के आईजी रवि दत्त गौड़ के खिलाफ धमकी भरे अंदाज में बयान भी दिया था। जिसमें उन्होंने गौड़ को धमकाते हुए कहा था कि मिस्टर रवि दत्त गौड़ आपकी नौकरी में झोड़ पड़ जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता आपकी नौकरी के पूरे काले चिट्ठे पटल पर रख देगा। कानून के मुताबिक काम करिए वरना खैर नहीं होगी। डोटासरा ने कहा था कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आपका जीना हराम कर देगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी देर तक बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने बाद में वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें