प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने गणतंत्र दिवस के मौके ध्वजारोहण करने के बाद केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस के हम सब सिपाहियों ने संकल्प लिया है कि केंद्र सरकार के तानाशाहपूर्ण रवैये के खिलाफ बिगुल बजाएंगे। संविधान हमारे लिए गीता, बाइबल, कुरान सब कुछ है, उसकी अस्मिता को बचाने का संकल्प हमने लिया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बने डेढ़ से दो महीने गुजर चुके हैं लेकिन सरकार संविधान के मुताबिक नागरिकों के लिए काम नहीं करते हुए अपने ऊपर वालों को खुश करने में लगी हुई है। पिछली सरकार के सारे काम विकास कार्य रोक दिए गए हैं। कांग्रेस के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता राजस्थान में भ्रमण करके कार्यक्रम आयोजित करेंगे और सरकार की कमियों को उजागर करेंगे।