फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : तेजी के बावजूद धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री के अनुमान, बजट से बाहर हुआ सोना-चांदी

Fri, 18 Oct 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस दिवाली सोने की रिकॉर्ड बिक्री हो सकती है। इसके चलते सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते 10 दिनों जयपुर में सोने के भावों में 1430 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमतों में 6 हजार रुपये प्रतिकिलो की कमी आई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 10 दिनों में जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1430 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं 22 कैरेट में यह इजाफा लगभग 130 रुपये है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले इसमें और तेजी आएगी। इस समय सोने के साथ-साथ चांदी भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले चांदी की कीमतों में 6 हजार रुपये प्रतिकिलो की कमी आई है।

विज्ञापन


जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। गुरुवार को यह 78,260 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जिसमें 567 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में त्योहारी खरीददारी के चलते सोने के भावों में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

चांदी में गिरावट से बढ़ा भरोसा

हालांकि बीते कुछ समय से चांदी की कीमतों में उछाल आया है  लेकिन गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें लुढ़की हैं। गुरुवार तक चांदी जहां 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, वहीं शुक्रवार को यह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ऐसे में चांदी भी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन रही है क्योंकि कारोबारियों को भरोसा है कि खरीददार सोने के बजाय चांदी का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बिगड़ा बजट

बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों के लिए सोना-चांदी आकर्षक विकल्प बने हुए हैं, लेकिन आम ग्राहकों के लिए त्योहारी सीजन में बढ़ती कीमतें परेशानी खड़ी कर रही हैं। ऊंची कीमतें खरीददारों के बजट पर भारी पड़ सकती हैं हालांकि, कुछ निवेशक इसे अवसर के तौर पर देख रहे हैं और कीमतों में और तेजी आने का अनुमान लगा रहे हैं लेकिन आम लोगों के लिए कीमती धातुओं की बढ़ रही कीमतें बजट से बाहर होती जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें