फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुरानी पेंशन योजना लागू करने में देरी, नाराज संगठन के कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 27 Jun 2024 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा सचिव को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने प्रशासन पर OPS लागू करने में ढिलाई का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे विद्युत भवन पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने में देरी से नाराज विद्युत कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर गुरुवार को सेवारत कर्मचारियों ने CPF कटौती बंद कर GPF खाता आवंटित करने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त संघर्ष समिति की 21 जून 2024 को हुई बैठक के निर्णय अनुसार किया गया। प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा सचिव को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने प्रशासन पर OPS लागू करने में ढिलाई का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे विद्युत भवन पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।

जयपुर जिले का प्रदर्शन राममंदिर स्थित पावर हाउस कार्यालय और पीएफ कार्यालय पर आयोजित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर OPS लागू करने में देरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। पीएफ  कार्यालय पर ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने विद्युत भवन के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया और आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख संगठनों में प्रांतीय विधुत मंडल मजदूर फैडरेशन (इंटक), राजस्थान विधुत श्रमिक महासंघ (बी.एम.एस.), राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन (एटक), राजस्थान विधुत कर्मचारी संघ (RVKS), राजस्थान विधुत कर्मचारी फैडरेशन, राजस्थान विधुत कामगार एकता फैडरेशन (सीटू), राजस्थान विधुत मंत्रालयिक अधीनस्थ कर्मचारी संघ और आल राजस्थान इलैक्ट्रीसिटी एम्पलाईज फैडरेशन शामिल थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें