फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक ने उपचुनाव से जोड़ा हमलावर का कनेक्शन, जानिये क्यों कही साजिश की बात?

Fri, 30 Aug 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के कांग्रेस विधायक रफीक खान ने गुरुवार को खुद पर हुए हमले को सियासत से जोड़ते हुए जोर देकर कहा कि हमलावर झुंझुनू से आया था, जहां उपचुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी से भी उसका कनेक्शन है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रफीक खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक रफीक खान पर कल हुए हमले की घटना का वीडियो सीआरपीएफ जवान विकास जाखड़ की ओर से सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया। रफीक ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि मेरे यहां से किसी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं की तो फिर इसकी रिकॉर्डिंग किसने और क्यूं करवाई। रफीक ने कहा कि हमला करने वाला व्यक्ति उपचुनाव वाले क्षेत्र झुंझुनू से आता है और उसका संबंध एक राजनीतिक पार्टी से भी है।

विज्ञापन


रफीक खान ने कहा कि मैं जनसुनवाई करके निकल ही रहा था, तभी हमलावर ने मेरा गला पकड़ा था। उसने कहा कि 'दूसरों को क्या यूज करते हो'। इसके बाद और इसके पहले वह कुछ बोला ही नहीं। इसलिए मुझे इस हमले में कोई न कोई साजिश तो लगती है अन्यथा यदि उसे मुझसे कोई शिकायत थी तो मुझसे बात तो करता।

उन्होंने छीना-झपटी में अपने गले पर लगी चोट के निशान भी मीडिया को दिखाए। उन्होंने कहा कि हमलावर झुंझुनू से यहां आया तो उसने सिर्फ मुझे ही टारगेट क्यों किया? इसका उद्देश्य क्या था? ये सब बातें जांच का विषय हैं। रफीक खान ने कहा कि पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। झुंझनू में आने वाले दिनों में उपचुनाव भी हैं। हो सकता है कि चुनावों को लेकर यह उसकी कोई साजिश हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें