फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: युवती को नशीला जूस पिलाकर सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर शादी का झांसा देकर चलता बना

Sun, 17 Mar 2024 11:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: मिलने के बहाने घर पहुंचे सहकर्मी युवक ने नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और शादी का वादा करके भाग गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में युवती से मिलने उसके घर पहुंचे एक सहकर्मी ने नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर आरोपी सहकर्मी शादी करने का वादा करके भाग गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने प्रतापनगर थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच प्रतापनगर थाने के SHO मुनींद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रताप नगर निवासी सीतापुरा स्थित एक ऑफिस में जॉब करती है। उसके साथ ही आरोपी धीरज सोनी भी जॉब करता था। आरोप है कि धीरज उस पर फ्रेंडशिप करने का दबाव बना रहा था। मिलने के बहाने आरोपी धीरज उसके घर आया और साथ लाए जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया तो शादी करने का झांसा देकर चलता बना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें