फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : सीएम ने जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर बांधा, कहा- जनता ने विकास कार्यों पर लगाई मुहर

Sat, 23 Nov 2024 09:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपचुनावों की सात में से पांच सीटों पर भाजपा को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की झूठ और भ्रम की राजनीति को जनता के वोटों से जवाब मिला है। हम राजस्थान के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान के उपचुनावों में पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत से देश के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारी सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत भाजपा के कर्मठ कार्यकताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान उपचुनावों में हमने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं 11 महीने में भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को मतदाताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसी का परिणाम है कि इस उपचुनाव में भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनावों में मिले वोटों से 15 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस एवं अन्य दल चुनावों में झूठ और भ्रम फैलाते हैं। ऐसी राजनीति को जनता ने अपने वोट से जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि हम राजस्थान के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और इस ऐतिहासिक जीत ने हमारे इस इरादे को और भी मजबूत किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें