फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Aadhar Card: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के जिलों में धडल्ले से बन रहे फर्जी आधार, सीबीआई कर सकती है जांच

Sat, 20 Jul 2024 06:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Fake Aadhar Card: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ई-मित्र संचालकों की तरफ से फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के मामले की जांच सीबीआई करेगी। राज्य सरकार के गृह विभाग की तरफ से 9 जुलाई को इस लेकर केंद्रीय कार्मिक सचिव को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन
सरकार ने सीबीआई से जांच कराने के लिए लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की विधानसभा में शनिवार को फर्जी आधार कार्ड का प्रकरण गूंजा। कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने इस मामले को लेकर विधानसभा में स्थगत प्रस्ताव लगाया था। जिसके जवाब में ससंदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार ने इस प्रकरण की जांच सीबीआई करवाने के लिए केंद्र को चिट्ठी भेज दी है।  

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने सांचौर में फर्जी आधार कार्ड मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) से कराने की सिफारिश केंद्र को भेजी है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक रतन देवासी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए ससंदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने यह जानकारी दी।

पटेल ने कहा कि इस मामले में आईटी मंत्रालय ने 28 जून को चिट्ठी लिखकर इसकी जांच सीबीआई को देने को कहा था। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से गृह विभाग ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश की है। जोगाराम पटेल ने बताया कि इस केस में कुछ आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं, कुछ की तलाश जारी है। वहीं, कांग्रेस विधायक ने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान के सांचौर में फर्जी दस्तावेज और बॉयोमेट्रिक का उपयोग कर आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद आरोपी ई-मित्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से तकनीकी स्तर पर की गई जांच के बाद यहां 14 आधार ऑपरेटर्स को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। इनकी आधार मशीनों को डी-रजिस्टर करके बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें