फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Bohra Interview: जयपुर के लिए क्या किया, किन समस्याओं को करना है खत्म? सवालों पर यह बोले सांसद रामचरण बोहरा

Wed, 28 Feb 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

MP Ramcharan Bohra Interview: जयपुर की लोकसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतकर संसद बने रामचरण बोहरा ने अपने कार्यकाल में राजधानी को क्या सौगात दी, अब आगे क्या करने है योजना? इन सवालों के जवाब में सांसद ने क्या कहा, विस्तार से पढ़ें...।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रामचरण बोहरा का इंटरव्यू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Ramcharan Bohra Interview: जयपुर लोकसभा संसदीय सीट से लगातार दो चुनाव बड़े अंतर से जीतकर आने वाले सांसद रामचरण बोहरा अब अगले चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें ले रहे हैं। हालांकि भाजपा ने अब तक टिकटों का एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन




आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जिस दिन चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट मिलता है, उसी दिन से अगले चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार 10 साल से काम करने का मौका मिला है। जयपुर में अब स्थितियां बदल चुकी हैं। 

सांसद के तौर पर किए गए कामों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जयपुर में 30 नई ट्रेनों के संचालन के साथ राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल योजनाएं बनती थीं अब योजना बनने के साथ उसे पूरा भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जयपुर के स्टेशन को 727 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। अमृत भारत योजना के तहत सांगानेर स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शादियों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जयसिंहपुरा रोड पर फ्लाई ओवर बनाने का काम भी किया जा चुका है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को दौसा से जयपुर को जोड़ने का काम भी किया गया है जो दौसा से बगराना तक आएगा।

सवाल- ईआरसीपी एक बड़ा मुद्दा है। भाजपा इसके लिए धन्यवाद यात्रा निकाल रही है लेकिन कांग्रेस इसे प्रोपोगेंडा बता रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार इसका एमओयू दिखाना नहीं चाहती। इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब
- प्रधानमंत्री का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास। मोदी की गारंटी, मतलब पक्की गारंटी। आज ईआरसीपी का जो काम हुआ है, वह पक्का हुआ है। बीजेपी ठोस निर्णय करती है। ईआरसीपी में अब 13 जिलों में नहीं बल्कि 21 जिलों में ईआरसीपी का पानी मिलेगा। यही नहीं यमुना जल का समझौता करने के लिए मैं हमारे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर को धन्यवाद देना चाहूंगा। 

सवाल- लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह जयपुर आए थे वे किस तरह के निर्देश देकर गए हैं?
जवाब
- चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। हमारे सभी नेता आएंगे। धारा 370 की बात करें या नागरिकता संशोधन विधेयक की बात करें, हमने जो निर्णय लिया, उसे पूरा करवाने का काम हमने किया है।

सवाल- भविष्य में जयपुर के विकास को लेकर आपने क्या टारगेट तय कर रखे हैं?
जवाब
- जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या बड़ी समस्या है। इसमें जयपुर में एक उत्तरी रिंग रोड भी तैयार किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया था। इसके बाद यहां सर्वे का काम भी हो गया है। 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही इसे तैयार किया जाएगा। इसके अलावा हमने कल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आउटर रिंग रोड बनाने के लिए आग्रह किया है। साथ ही रेल मंत्रालय के साथ रेल रिंग बनाए जाने पर भी बात चल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें