फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : क्लीन चीट मिलने के बाद शेखावत हुए मुखर, कहा- गहलोत ने कभी नहीं चाहा कि पीड़ितों को न्याय मिले

Fri, 27 Sep 2024 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संजीवनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी मामले में हाईकोर्ट द्वारा क्लीन चीट मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे झूठे मामले में फंसाने के बाद अब उन्हें मानहानि में कानून का डर सता रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने की नीयत कभी नहीं रही। वो पहले भी इस प्रकरण को लेकर राजनीति कर रहे थे और अब भी वही कर रहे हैं। अब जब मानहानि में खुद को फंसता देख रहे हैं तो उन्हें मेरी दिवंगत मां का सम्मान भी याद आ रहा है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि संजीवनी प्रकरण में हाईकोर्ट से मुझे मिली क्लीन चिट से अशोक गहलोत व्यथित हो उठे हैं। जब तक वो सत्ता में थे, सरकार के संसाधनों का दुरुपयोग कर मुझे फंसाने की कोशिशें करते रहे। मुझे फंसाने के लिए उन्होंने वकीलों पर सरकारी कोष से 40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर जवाब दिया। शेखावत ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि अब उन्हें मेरी दिवंगत मां के सम्मान की याद आ रही है। जब उन्होंने मेरी दिवंगत मां को लेकर अनर्गल बयानबाजी की थी, तब क्यों उनके मन में ऐसा सम्मान नहीं आया। अब जब कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस और मजबूत हो गया है तो उन्हें कानून का डर सता रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अशोक गहलोत को हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश से एसआईटी गठन कर एसओजी की जांच की याद आ रही है। साफ है कि उन्हें सरकारी एजेंसियों पर कतई भरोसा नहीं है। शेखावत ने कहा कि भारत के संविधान और न्याय व्यवस्था पर मुझे पूरा भरोसा है। दुर्भावना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों के खिलाफ जो षड्यंत्र रचे, उसकी सजा उन्हें शीघ्र मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें