फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत फैलाने के लिए साथ रखता था देसी

Fri, 08 Mar 2024 10:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए संजय सर्किल थाना क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के मामले में सद्दाम कुरैशी उर्फ सद्दु को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सीएसटी ने संजय सर्किल थाना इलाके सेअवैध हथियार रखने के मामले में सद्दाम कुरैशी उर्फ सद्दु निवासी बरकत अली कच्ची बस्ती, झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 1 देसी कट्टा एवं 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपने पास हथियार रखना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें