फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ACB ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को किया ट्रैप, 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़े गए; जानें

Sun, 04 May 2025 02:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: बताया जा रहा है कि विधानसभा में सवालों को लगाना और फिर बाद में उन सवालों को हटवाने के एवज में पैसे की मांग विधायक करते थे।  इस बार 2 करोड़ की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बाप विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बांसवाड़ा के बागीदौरा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने रिश्वत मामले में ट्रैप किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस समय हुई जब विधायक के गनमैन के जरिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में कथित रिश्वत ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि कुल 2.5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। ACB की टीम ने जयकृष्ण पटेल को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल विधायक आवास पर कार्रवाई जारी है। वहीं, रिश्वत की रकम लेकर फरार हुए गनमैन की तलाश की जा रही है।

पढ़ें; सचिन पायलट पर तंज कसते हुए बोले बेनीवाल- डॉक्टरों ने उन्हें धूप से बचने की सलाह दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इस मामले को लेकर ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा आज शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे, जिसमें कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। विधायक की गिरफ्तारी से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है और सभी की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें