फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Special: प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम, कहीं परेड तो कहीं रंगारंग कार्यक्रम के साथ निकली झांकी

Fri, 26 Jan 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रदेश में विभिन्न जगहों पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडावंदन के साथ ही स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास (ओटीएस) और बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराया। यहां मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर रतिराम के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उन्हाेंने इस अवसर पर अमर जवान ज्योति पहुंचकर वहां पुष्पचक्र अर्पित किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

 

राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में  ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में देवनानी ने किया झंडारोहण

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा एवं अपने निवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 

भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि भारत की आजादी और एकता का प्रतीक है। विकसित भारत के लिए संकल्पबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी के दंश से मुक्ति के प्रयास हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
सवाई माधोपुर में राज्यवर्धन सिंह ने फहराया तिरंगा

सवाई माधोपुर के जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह नरुका ने जनता के नाम राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा - फोटो : अमर उजाला
नवगठित शाहपुरा में पहला गणतंत्र दिवस समारोह

जिला घोषित होने के बाद आज शाहपुरा में आयोजित पहले गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने राजकीय महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश मीणा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
 

कलेक्टर श्रीनिधि बीटी - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

धौलपुर में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस और आरएसी के जवानों ने झंडे को सलामी देते हुए परेड निकाली। जवानों द्वारा कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

करौली में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने किया करौली में झंडारोहण

करौली में घने कोहरे के बीच आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और  ध्वज को सलामी दी। इस दौरान एडीएम राजवीर सिंह चौधरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 33 प्रतिभाओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रसिद्ध रणगमा तालाब पर दीपदान का आयोजन किया जाएगा।
 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने किया ध्वज वंदन

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित अरविंद पैवेलियन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया एवं मार्च पास्ट की सलामी ली। यहां आयोजित परेड में राजस्थान सशस्त्र बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान गृह रक्षा दल, सीनियर डिवीजन एनसीसी एवं सीनियर विंग एनसीसी समेत गाइड रेंजर दल सिरोही ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गईं।
 
विज्ञापन

महंत प्रताप पुरी - फोटो : अमर उजाला
पोकरण में महंत प्रताप पुरी ने फहराया तिरंगा

परमाणु नगरी पोकरण में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें