फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से 7.8 किलो सोना पकड़ा, कस्टम विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Mon, 04 Mar 2024 08:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग ने तस्करी करके लाया गया 7.8 किलो सोना पकड़कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की तस्करी के मामले में कस्टम विभाग ने प्रदेश में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 7.8 किलो सोना पकड़ा है। पहली कार्रवाई में जोधपुर में कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से तस्करी करके लाया जा रहा सोना पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल कस्टम विभाग से पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


विवेक एक्सप्रेस से पकड़ा सोना

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए यहां से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने इनके पास से चार करोड़ रुपये कीमत का 6.3 किलो सोना जब्त किया है। कस्टम विभाग ने मुंबई से आ रही विवेक एक्सप्रेस से दो तस्करों को जोधपुर स्टेशन पर गिरफ्तार किया है। ये तस्कर मुंबई एयरपोर्ट से ट्रेन के जरिए सोना लेकर राजस्थान आ रहे थे। कस्टम विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने जोधपुर स्टेशन पर ट्रेन रोककर गहन जांच-पड़ताल की और तस्करों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार तस्कर रेक्टम में सोना छिपाकर ला रहे थे लेकिन विभाग ने तस्करों को ढूंढ़ निकाला। पकड़े गए सोने का वजन करीब 6.3 किलो है। अब कस्टम विभाग मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा 1.5 किलो सोना

कस्टम विभाग की दूसरी कार्रवाई जयपुर एयरपोर्ट पर हुई, जहां रविवार को 1.5 किलो सोने के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। तस्कर ने चालाकी से सोने के पेस्ट को मोजों में छुपाया था। विभाग अब इस मामले में जांच कर रहा है कि वह सोना कहां से लेकर आया था और इसका क्या करने वाला था। इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें