फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पतंग देने के बहाने 11 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, पिता ने मामला दर्ज कराया

Wed, 06 Mar 2024 10:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: बच्चे को पतंग देने के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करने वाले युवक के खिलाफ बच्चे के पिता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना इलाके में पतंग देने के बहाने एक 11 साल के बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाबा हरिशचंद्र मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है कि उसका बेटा अपने दोस्त से मिलने पड़ोस में गया था। वहां पर तिलक के नाम का युवक बच्चे को पतंग देने के बहाने छत पर ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। 

घटना 27 फरवरी की बताई जा रही है। बच्चे के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद कई दिनों तक गुमसुम रहने के कारण परिजनों बच्चे से पूछताछ की तो बच्चे ने सारी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित के पिता ने 4 मार्च को थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें