फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नीमकाथाना-कोटपूतली स्टेट हाइवे अब फोरलेन, 178 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 38 किमी सड़क

Sat, 10 Jun 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने नीमकाथाना-कोटपूतली स्टेट हाइवे को अब फोरलेन बनाने के लिए 178 करोड़ रुपये की लागत से 38 किमी सड़क विकास कार्य को मंजूरी दी है। प्रदेश के सात जिलों में खेल अकादमियों के लिए 14.25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी भी जारी कर दी है।
 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने नीमकाथाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से नीमकाथाना-कोटपूतली तक 38 किलोमीटर लम्बाई की सड़क को फोरलेन कर डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने साल 2023-24 के बजट में इस मार्ग को फोरलेन करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र विकसित कर रही है। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया।

सात जिलों में खुलेंगी स्पोर्ट्स एकेडमी...
राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न खेल अकादमियां भी स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सात जिलों में खेल अकादमियों के लिए 14.25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। सीकर के कोलिड़ा और बांसवाड़ा में फुटबॉल अकादमी, बीकानेर में साइक्लिंग अकादमी, भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी, राजगढ़ (चूरू) में एथलेक्टिस अकादमी, बाड़मेर और सीकर में बास्केटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


इन अकादमियों का निर्माण 2-2 करोड़ रुपये की लागत से होगा। साथ ही, डीडवाना (नागौर) में कबड्डी अकादमी का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें