फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किरोड़ीलाल बोले- मेरे पीछे लगी CID, फोन भी हो रहा टैप, पहले जैसे हो गए हालात; बयान से घिरी भाजपा

Fri, 07 Feb 2025 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दावा किया कि उनकी निगरानी के लिए सीआईडी को लगाया गया है और उनका फोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह सब पहले भी गहलोत सरकार के दौरान हुआ था, लेकिन मैं किसी गलत काम में शामिल नहीं हूं, इसलिए मुझे डर नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आमागढ़ मंदिर में एक समाजिक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो उम्मीदें उन्होंने सत्ता में आने से पहले की थीं, वे पूरी नहीं हो रही हैं। किरोड़ीलाल ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने की बात तो दूर, अब हालात पहले जैसे ही हो गए हैं।

विज्ञापन




सीआईडी निगरानी और फोन टैपिंग का आरोप
डॉ. मीणा ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर सीआईडी लगाई जा रही है और उनका फोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह सब पहले भी गहलोत सरकार के दौरान हुआ था, लेकिन मैंने उन्हें चकमा दे दिया था। मैं कोई गलत काम नहीं करता, इसलिए मुझे डर नहीं है, मैं न झुकता हूं और न टूटता हूं।"

भ्रष्टाचार के मामलों पर निराशा
मीणा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के कई मामले उठाए थे, जिनमें 50 फर्जी थानेदारों की गिरफ्तारी हुई। लेकिन उनकी मांगों के बावजूद सरकार ने परीक्षा रद्द नहीं की। उन्होंने कहा, "सरकार मेरी बात नहीं मान रही है। मैं निराश हूं क्योंकि जिन मुद्दों पर जनता ने मुझे समर्थन दिया था, उन पर काम नहीं हो रहा है।"
विज्ञापन


पूर्व सरकार पर भी निशाना
मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी उनके फोन टैप किए गए थे और उनके खिलाफ सीआईडी की निगरानी रखी गई थी। लेकिन उन्होंने इसे अपनी दृढ़ता के कारण चुनौती दी और कहा कि वे कभी डरने वाले नहीं हैं। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और सरकार के भीतर असंतोष की स्थिति को उजागर करता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें