फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत सरकार की राज्यमंत्री ममता भूपेश ने जन्मदिन पर कही बड़ी बात, उनके मरने के बाद...

Wed, 28 Jun 2023 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश ने बुधवार को दौसा में अपने जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा, उनके मरने के बाद उनके शरीर के अंग किसी का सहारा बने, इसलिए वह आज अपने शरीर के अंग दान करने की घोषणा करती हैं।
विज्ञापन
ममता भूपेश ने जन्मदिन पर कही बड़ी बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हजारों की संख्या में जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग बढ़-चढ़कर बधाई देने वालों में शुमार हुए।

विज्ञापन


ममता भूपेश के जन्मदिन कार्यक्रम को आज दौसा के एक निजी होटल में समारोह पूर्वक मनाया गया। जहां पर सुबह से ही बधाई देने वालों का लगा रहा। पुष्पगुच्छ, माला पहनाकर, तो किसी ने सूत की माला पहनाकर मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। राजस्थान सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसके चलते इसी साल विधानसभा चुनाव राजस्थान से पहले इसीलिए मंत्री ममता भूपेश ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम को दौसा जिला मुख्यालय पर आयोजित किया है। क्योंकि पिछले चार साल में मंत्री भूपेश के जन्मदिन का कोई बड़ा कार्यक्रम दौसा में आयोजित नहीं हुआ। विपक्षी इसे चुनावी तालमेल का भी हिस्सा बता रहे हैं।

मृत्यु के बाद अंगदान का संकल्प...
ममता भूपेश ने आज अपने जीवन के 50 साल पूरे कर लिए, जिसके चलते शहर जिला मुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम हुआ। अपनी जिंदगी के 50 साल पूरा कर चुकी राजस्थान सरकार की महिला बाल विकास मंत्री आज अपने जन्मदिन के मौके पर भावुक नजर आईं। जन्मदिन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने भावुक होते हुए आज अपने शरीर के हर अंग को उनके निधन के बाद दान करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, मेरी इच्छा यह है कि जब उनके जीवन के 100 साल पूरे हो जाएं तो उनके शरीर के अंग किसी का सहारा बने। बस यही उनके जीवन का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें