फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा खुलासा, साजिश को लेकर कही ये बात

Mon, 30 Sep 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि गल्फ देशों से अवैध धन प्राप्त हो रहा है, जिसका उपयोग राष्ट्रीयता के खिलाफ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के हित में लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा, गल्फ कंट्रीज से अवैध धन प्राप्त हो रहा, उसका रिकॉर्ड हमारे पास है। उस धन का उपयोग राष्ट्रीयता के खिलाफ में लिया जा रहा है। ये कहना है राजस्थान की कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। मीणा ने कहा कि 2008 में JPC की रिपोर्ट को शामिल करते हुए केंद्र सरकार ने तय किया था कि वक्फ संशोधित बिल संसद में लाना चाहिए। अवैध रूप से जमीन बेचकर अरबों का धन अर्जित किया गया। वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने के लिए संशोधित बिल पेश किया गया। सच्चर कमेटी ने भी वक्फ बोर्ड कानून में परिवर्तन करने की सिफारिश की। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं मानी जाएं। 



बड़े नेता की वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नजर 
मीणा ने कहा कि मुसलमानों के बड़े नेता की वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नजर है। आम मुसलमान को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। ऑल इंडिया मुस्लिम बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव फजल उर रहीम, कांग्रेस के नेताओं के साथ इन्होंने ज्ञापन दिए। कर्नाटक के सीएम, राजस्थान के पूर्व सीएम के साथ ज्ञापन दिए। देश के हित में लाए गए बिल के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है। गल्फ कंट्रीज से अवैध धन प्राप्त हो रहा। उसका रिकॉर्ड हमारे पास है, उस धन का उपयोग राष्ट्रीयता के खिलाफ में लिया जा रहा। फजल उर रहीम का कांग्रेस नेताओं से संबंध हैं। 
विज्ञापन


आमेर में 40 मस्जिद और 30 बूचड़खाने अवैध बनाए गए
मीणा ने कहा कि जयपुर में राजस्थान पुलिस को आवंटित 500 बीघा जमीन पर भी इन्होंने अवैध कब्जा किया। मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जा करके कॉलोनी बसाई। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान आमेर में 40 मस्जिद और 30 बूचड़खाने अवैध बनाए गए। फजल उर रहीम करोड़ों रुपये विदेशों से प्राप्त करते हैं। यह FCRA का उल्लंघन है। इन्होंने ना कोई ट्रस्ट बनाया ना कोई पंजीयन कराया। एमआई रोड स्थित एक बैंक से मिलीभगत करके फर्जीवाड़ा किया। कई मुस्लिम नेताओं ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर रखा है। आमेर की 900 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियां बसाई गईं। फजल उर रहीम देश के मुसलमानों को भड़का रहा है। मैं इसकी पूरी जानकारी PMO और प्रधानमंत्री को दूंगा। यह पूरा मामला ED में जाने लायक है। मैं सीएम से निवेदन करूंगा SOG इसकी जांच करें।

मेरा इस्तीफा स्वीकार करें
उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैंने नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दिया है मेरा मुख्यमंत्री से निवेदन है मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मैंने मन से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं विभाग की कोई फाइल नहीं देख रहा। आपदा के दौरान नैतिकता के आधार पर काम किया।

RPSC में भी भ्रष्टाचार हुआ
SI भर्ती परीक्षा रद्द करने के सवाल पर मीणा ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत मंशा है SI भर्ती रद्द होनी चाहिए। RPSC में भी भ्रष्टाचार हुआ। RAS भर्ती टॉपर को यह नहीं पता तेजाजी का जन्म कहां हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें