कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यप्रेम की कथा' आगामी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को फिल्म की स्टार कास्ट बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी गुलाबी शहर जयपुर पहुंचे।
इस दौरान जयपुर के जलमहल की पाल पर आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी फैंस और मीडिया से मुखातिब हुए। जलमहल की पाल पर फोटोशूट भी करवाया। मीडिया से बातचीत करते हुए बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वहीं, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी कहा कि उम्मीद है कि दर्शक फिल्म सत्यप्रेम की कथा को जरूर पसंद करेंगे।
बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
म्यूजिक एल्बम धोखा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे बॉलीवुड डांसर और कोरियोग्राफर...
बॉलीवुड के जाने-माने डांसर, सिंगर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस अपने म्यूजिक एल्बम धोखा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। इस दौरान टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में टेरेंस लुईस के साथ म्यूज़िक अल्बम की एक्ट्रेस प्रीत आनंद, प्रोड्यूसर रोहित कुमार और म्यूज़िक कम्पोज़र अमोल और अभिषेक मीडिया से रूबरू हुए।
इस दौरान टेरेंस लुईस शुरुआती दौर को याद करते हुए कहते है कि डांस के प्रति मेरा बचपन से ही दीवानापन था, जो सुकून और मुकाम मुझे डांस ने दिया वो कुछ और नहीं दे पाता। गाने का नाम ‘धोखा’ होते हुए भी इसमें दुःख दर्द न दिखाते हुए डांस और मस्ती दिखेगी। लोगों का गाने के प्रति काफ़ी प्यार भी मिल रहा है। सिर्फ दो दिन में गाने को यूट्यूब पर डेढ़ मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।