मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर और हदा, नागौर के महिला थाना डीडवाना, महिला थाना नावां, जैसलमेर के तनोट, राजसमंद के श्रीनाथजी मंदिर, कोटा के नान्ता, जयपुर ग्रामीण के महिला थाना कोटपूतली, सीकर के गोकुलपुरा पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में रखे जाने वाले गांवों की अधिसूचनाओं के प्रारूप को मंजूरी दी है।
साथ ही पुलिस चौकियों से क्रमोन्नत नागौर के निम्बी जोधा और बडू, सीकर के डाबला एवं जाजोद और टोंक के मोर पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार की अधिसूचना के प्रारूप का भी निर्धारण किया गया है।
सीएम गहलोत की इस मंजूरी से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न पुलिस चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने और नवीन पुलिस थाने खोले जाने की घोषणा की थी।