आज विधानसभा में सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने शिक्षामंत्री पर टिप्पणी करते हुए छात्रों का भविष्य खराब करने की बात कही, जिस पर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को जेल भेजने की बात कह दी। दिलावर की इस बात पर विपक्ष भड़क गया और सदन में हंगामा खड़ा हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विधानसभा में बजट पर बोलने के लिए खड़े हुए विधायक गोविंद डोटासरा ने शिक्षामंत्री पर विद्यार्थियों का भविष्य खराब करने की टिप्पणी कर दी। इसके बाद जवाब में दिलावर ने डोटासरा से कहा, मेरे पास कागज आ गए हैं आप जेल जाओगे। दिलावर का इतना कहना था कि विपक्ष बुरी तरह उखड़ गया और हंगामा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई और विपक्ष सीटें छोड़कर वेल के किनारे तक आ गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच करीब 5 मिनट तक तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने विपक्ष को वापस सीट पर जाने के लिए कहा। इस पर डोटासरा समेत विपक्ष ने दिलावर के बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग की। इस पर स्पीकर ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि वे पूरी प्रोसीडिंग देखकर न्याय करेंगे, यदि कुछ भी गलत या असंसदीय हुआ है तो उसे हटाया जाएगा।