फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: एसीबी जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे आईएएस शिखर अग्रवाल, सरकार की मंजूरी को दी चुनौती

Tue, 17 Nov 2026 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईएएस शिखर अग्रवाल ने अपने खिलाफ एसीबी जांच की सरकार से मिली मंजूरी को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने जांच की मंजूरी रद्द करने और एफआईआर सहित दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। 19 नवंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
शिखर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अग्रवाल ने राज्य सरकार की ओर से एसीबी को विस्तृत जांच की मंजूरी देने और ब्यूरो की प्रारंभिक जांच के खिलाफ आपराधिक रिट याचिका दायर की है।

याचिका में शिखर अग्रवाल ने दलील दी है कि उनका पक्ष सुने बिना और उनके स्पष्टीकरण पर विचार किए बगैर सरकार ने जांच की मंजूरी दे दी। उन्होंने 30 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत दी गई मंजूरी को निरस्त करने की मांग की है। अग्रवाल ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि याचिका के अंतिम निस्तारण तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के आवास पर गहलोत ने उठाए सवाल, बोले- किसी के फार्म हाउस पर रहना उचित नहीं

याचिका में उन्होंने अलवर के अजाबगढ़ स्थित रिसॉर्ट को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उनका दावा है कि संबंधित परियोजना के लिए वैध सीटीई (कंसेंट टू एस्टेब्लिश) और सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) उपलब्ध थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शिखर अग्रवाल और एक निजी कंपनी के बीच कथित मिलीभगत और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच एसीबी को सौंपी थी। एसीबी की प्रारंभिक जांच में आरोप लगाया गया कि अग्रवाल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया।

इसी कंपनी के अनंता ब्रांड के रिसॉर्ट में अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से बड़ी संख्या में विला खरीदे जाने का मामला भी जांच के दायरे में है। अब अग्रवाल ने सरकार की ओर से दी गई जांच की मंजूरी को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले में 19 नवंबर को सुनवाई प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें