फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार', हनुमान बेनीवाल की मांग

Mon, 31 Mar 2025 09:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Hanuman Beniwal: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार  कराने का एलान भी किया। वहीं, तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में लोक देवता तेजाजी के मंदिर में हुई तोड़फोड़ को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को दो नजरियों से देखने की बात कही। एक अभियुक्त का बयान, जिसमें उसने खुद को आर्थिक रूप से परेशान बताया, और दूसरा इसमें किसी गहरी साजिश की आशंका।

विज्ञापन




बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में कई अन्य मंदिर भी हैं, लेकिन खासकर तेजाजी के मंदिर को ही क्यों निशाना बनाया गया, यह जांच का विषय है। उन्होंने मामले की गहन जांच और अभियुक्त के नार्को टेस्ट की मांग की, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में लोक देवताओं और महापुरुषों की मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे समाज में आक्रोश है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढ़ें: तेजाजी मंदिर प्रकरण में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को मिली रिहाई, बेनीवाल और पुलिस की बातचीत सफल
विज्ञापन


घटना के बाद उग्र हुआ आंदोलन, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

हनुमान बेनीवाल ने बताया कि जिस दिन इस घटना को लेकर आंदोलन हो रहा था, उस दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया था। उनका प्रयास था कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो जाए, लेकिन पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिससे मामला और उग्र हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी उपस्थिति से डर गई थी और इसी कारण तीन मंत्री रात में ही थाने पहुंचकर समाधान निकालने लगे। बेनीवाल ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि इस आंदोलन का श्रेय उन्हें मिले, इसलिए देर रात तक मंत्री थाने में बैठे रहे और प्रदर्शनकारियों की मांगें मान ली गईं।



यह भी पढ़ें: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह
विज्ञापन


बेनीवाल ने युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने देवता के सम्मान के लिए मजबूती से संघर्ष किया। उन्होंने सर्व समाज की एकजुटता की भी प्रशंसा की और कहा कि इस संघर्ष ने साबित कर दिया कि राजस्थान की जनता अपने लोक देवताओं का अपमान सहन नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से दूसरी पार्टी को वोट देने वाले लोगों को चुनकर टार्गेट किया जा रहा है, वह निंदनीय है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; जानें वसुंधरा और गहलोत सहित बेनीवाल क्या बोले

चुनाव परिणामों पर बोलते हुए बेनीवाल ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन वे जीत नहीं सके। उन्होंने कहा कि लोग अब पछता रहे हैं कि उन्होंने गलत व्यक्ति को चुन लिया, क्योंकि अब उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें