देश में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है। राजधानी जयपुर में ईद उल फितर को लेकर सुबह सात बजे से अलग-अलग मस्जिदों में नमाज शुरू हो चुकी है। सबसे पहले जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी जयपुर में आज सुबह से ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। ईद के अवसर पर शहर की मस्जिदों को सजाया गया है। जयपुर में सुबह सात बजे से ईद की नमाज पढ़ी गई और 10 बजे तक नमाज अता करने का कार्यक्रम चलेगा। जयपुर में सैंकड़ों की संख्या में मस्जिदें हैं, जहां रमजान और ईद के अवसर पर लोग लाखों की संख्या में ईद की नमाज अता करते हैं।
विज्ञापन
ये है नमाज का शेड्यूल
जयपुर में दिल्ली रोड़ स्थित ईदगाह मस्जिद- 8:30 बजे
जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद- 7:20 बजे
जयपुर में दिल्ली रोड़ स्थित गौसिया मस्जिद- 8:30 बजे
जयपुर अजमेर गेट स्थित एजब फिरोजशाह मस्जिद- 9:00 बजे
नमाज के लिए हर मस्जिद का समय अलग अजमेर गेट की हैजम फिरोजशाह मस्जिद के नायाब ईमान मोहम्मद मोहतर बताते हैं की जयपुर में अलग-अलग समय पर अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी, जहां लोग लाखों की संख्या में पहुंचेंगे, जयपुर में प्रमुख रूप से सबसे ज्यादा ईद की नमाज के लिए ईदगाह और जामा मस्जिद जयपुर