फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में फिर हुआ गैस रिसाव, प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड निकली, इलाके में मची अफरा-तफरी

Tue, 31 Dec 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के एक गैस फिलिंग प्लांट में गैस रिसाव के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस प्लांट में टंकियों में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भरने का काम होता है। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच चुके हैं। यह घटना सीकर रोड नंबर 18 स्थित गैस प्लांट की है।
विज्ञापन
गैस रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के विश्वकर्मा इलाके में कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) गैस का रिसाव हो रहा है। ये रिसाव विश्वकर्मा इलाके के रोड नंबर-18 पर हो रहा है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि अजमेरा गैस प्लांट से CO2 का रिसाव हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। चारो तरफ-धुआं ही धुंआ फैला हुआ है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अंदर गए हुए हैं और लीकेज को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पूरा हादसा टैंकर का वॉल्व टूटने से हुआ, जिससे प्लांट से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मेन वॉल्व को बंद कर गैस का लीकेज बंद करवाया। वहीं, कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के रिसाव से सड़क पर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया।

विज्ञापन


दरअसल, कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्लांट में खड़े एक टैंकर में करीब 20 टन गैस भरी हुई थी।मंगलवार शाम करीब चार बजे टैंकर का वॉल्व अचानक टूट गया, जिससे गैस का रिसाव हो गया और इलाके में 200 से 300 मीटर तक गैस फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने पानी की बौछार कर गैस के लेवल को हटाया और प्लांट के मेन वॉल्व को बंद कर लीकेज को रुकवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हादसे में किसी की प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।



बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जयपुर में अजमेर हाइवे पर भांकरोटा के पास गैंस टैंकर हादसे और उससे लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरे प्रदेश में यातायात नियमों को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे के कुछ दिनों बाद ही जयपुर से ही मिथेन गैस लदा एक टैंकर भी पलट गया था और अब जयपुर में गैंस फिलिंग प्लांट से रिसाव की घटना सामने आई है। फिलहाल, फैक्ट्री अब दोबारा चालू कर ली गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें