फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: अनुराग ठाकुर ने किया BJP की जीत का दावा; फर्जी बताकर कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात

Sat, 02 Dec 2023 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के सियासी घमासान का कल फैसला होने वाला है। अगले पांच साल के लिए कौन सी पार्टी सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेगी, इसका फैसला कल चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हो जाएगा, लेकिन उससे पहले भाजपा-कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में एक दिन शेष है। रविवार को फैसला हो जाएगा कि सत्ता की बागडोर किसके हाथ रहने वाली है। अगले पांच साल के लिए किसकी सरकार बनेगी और किसके दावों पर पानी फिर जाएगा, इसका फैसला कल रविवार को होने वाला है। इससे पहले दोनों पार्टियों के नेता अपनी जीत का दम भर रहे हैं।

विज्ञापन




राजस्थान के चुनावी रण वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन मुख्य  मुकाबला प्रमुख पार्टी कांग्रेस और भाजपा में ही है। एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद से हलचल तेज गई है। तमाम नेताओं के दावों के बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाजपा की जीत का दावा पेश किया है। एक बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि फर्जी वादे और फर्जी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पांच साल तक राहुल गांधी ने (राजस्थान में) फर्जी वादे किए। मैं केवल इतना कहूंगा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है और भाजपा कल सरकार बनाएगी।

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया था। एग्जिट पोल के आंकड़ों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया था।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार चुनाव प्रतिशत पिछले के मुकाबले ज्यादा ही रहा है। इस बार 74.62 फीसदी मतदान हुआ है। अब कल नतीजों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि साल 2018 में कांग्रेस को  99  सीटों पर जीत मिली थी और सीएम गहलोत ने निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाई। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में 73 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें