फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

Wed, 22 Nov 2023 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2023 में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने की पहल की गई है। 
 
विज्ञापन
मतदान उपरांत सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर मतदान के उपरांत सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाये गये है।

विज्ञापन


डिजिटल सर्टिफिकेट किया जायेगा जारी
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्थापित सेल्फी पॉइंट से मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर प्रदर्शित लिंक "Upload your Selfie and Download Digital Certificate" पर क्लिक कर पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा। गुप्ता ने बताया कि सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अन्य लिंक "Link to Download e-Pledge Certificate" प्रदर्शित कर दिया गया है जिस पर क्लिक करने पर राज्य के समस्त जिलों के जिलेवार लिंक प्रदर्शित किये गये है। संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करने पर उस जिले के पोर्टल से ई-प्लेज सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें