फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: एग्जिट पोल से पहले पीसीसी चीफ डोटासरा का दावा, राजस्थान में लौट रही है कांग्रेस सरकार

Wed, 29 Nov 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। गुरुवार से एग्जिट पोल भी आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस की ओर से दावा कर दिया गया है कि प्रदेश में उनकी सरकार रिपीट होने जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम सर्वे एजेंसियां और राजनीतिक पंडित इस बार यह बता नहीं पा रहे हैं कि राजस्थान में किसकी सरकार बनने जा रही है। इधर, एग्जिट पोल से एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह दावा किया है कि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस लौट रही है।

विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में इस बार का चुनाव प्रदेश में पांच साल की गुड गवर्नेंस रही। कोरोना काल में सरकार ने जो बेहतर काम किए, उससे लोगों की जान बची। कोई भूखा नहीं सोया और सरकार ने जो बजट लागू किया, जिसमें फ्लैगशिप योजनाएं जो लागू हुई। वे पूरे देश में चर्चाओं का विषय बनी और राजस्थान का मॉडल को पूरे देश में अंगीकृत करने के लिए भी होड़ मची हुई है।

डोटासरा बोले कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत कैंप के द्वारा और फिर सात गारंटियों के माध्यम से जनता से आगे जो वादा किया। जनता ने उस पर विश्वास जताते हुए वोट किया है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार रिपीट होने जा रही है, राजस्थान में कांग्रेस लौट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें