फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर जताई नाराजगी

Fri, 27 Oct 2023 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्ष के नेताओं को ईडी के माध्यम से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर ईडी की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए।

विज्ञापन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रोष जताते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कार्रवाई शुरू हो जाती है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी छापेमारी के लिए पहुंच जाती है। ये कार्रवाई पूरे साल क्यों नहीं की जाती। अगर जांच करनी है या छापा मारना है तो कभी भी करो, चुनाव आते ही क्यों कार्रवाई की जाती है। चुनाव सामने आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापेमारी की गई और वैभव गहलोत को नोटिस थमा दिया गया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी अमृता धवन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक गंगा देवी, गोपाल मीणा, रफीक खान, वेदप्रकाश सोलंकी, आलोक बेनीवाल, इन्दिरा मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, नसीम अख्तर इंसाफ, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, कैलाश मीणा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव जसवंत गुर्जर, रामसिंह कस्वा, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर. सी. चौधरी, जियाउर रहमान, देशराज मीणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, युवा कांग्रेस के यशवीर सूरा, सतवीर आलोरिया, सतवीर चौधरी, वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. खानू खॉं बुधवाली, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें