फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: 17 को जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची; बैठक के लिए गहलोत दिल्ली रवाना

Sat, 14 Oct 2023 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। इसे लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अन्य प्रमुख नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्रों के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की कवायद में जुटी राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और समिति के अन्य सदस्य जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और स्पीकर सीपी जोशी भी शामिल हैं, वे भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सांसद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में बैठक होगी।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार शाम जयपुर में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी। उसमें सभी सदस्यों से विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए उनके प्रत्याशियों के नाम ले लिए गए थे। अब विभिन्न सर्वे रिपोर्ट, तीन हजार आवेदन में से प्रदेश इलेक्शन कमेटी के सदस्यों द्वारा बनाए गए पैनल के आधार पर हर सीट के लिए बनाए गए एक से चार प्रत्याशियों के पैनल पर स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी नाम में और कांट-छांट कर के अंतिम पैनल तैयार करेगी जो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। अगले सप्ताह के मध्य में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इस बैठक में ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों की पहली सूची में लगभग 70 से 80 नाम होंगे। इनमें से ज्यादातर ऐसे होंगे जिनके टिकट को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और उन सीटों पर कोई दूसरा नाम भी नहीं है। प्रत्याशियों की सूची केंद्र चुनाव समिति की बैठक के बाद ही जारी होगी। अभी तक की चर्चाओं के अनुसार यह बैठक 17 या 18 अक्टूबर को संभावित है। इसके बाद कभी भी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें