फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: BJP के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयुक्त से की मुलाकात, निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग

Fri, 29 Sep 2023 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव आयोग से प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन
राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों में व्यवस्थाओं के सुधार के दृष्टिकोण से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए।

विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मतदाता सूचियों को आधार कार्ड से लिंक करने, मतदान केंद्रों को धार्मिक स्थानों पर नहीं खोलने का सुझाव दिया। साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों से तीन साल की अवधि तक एक ही ज़िले में रहने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के स्थानांतरण के विषय पर भी चर्चा की। 



भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने हटाने एवं संशोधित करने की प्रक्रिया में हो रहे पक्षपात पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने चिरंजीवी कार्ड और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड तथा ज़मीनों के पट्टों पर मुख्यमंत्री के फ़ोटो का मसला भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें