फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: प्रदेश की इन हॉट सीट पर टिकी सबकी निगाहें, जानिए अभी तक क्या है स्थिति

Sat, 25 Nov 2023 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav: राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान की हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 53 पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील की।

विज्ञापन


इस बार 2023  के विधानसभा चुनाव में 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनाव में प्रदेश के 5.25 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिाकर का प्रयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए प्रशासन पौने तीन लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, बारां, धौलपुर और हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा मतदान 12.97, 12.66 और 12.01 फीसदी मतदान। तिजारा 13.5 प्रतिशत हुआ मतदान।
विज्ञापन


राजस्थान की हॉट सीट में सुबह 09 बजे तक मतदान

  • तिजारा सीट - 13.5%
  • हवामहल सीट - 11.41%
  • पोखरण -  8.52%
  • लक्ष्ममणगढ़ - 11.57%
  • तारानगर -  13%
  • शिव - 8.36%
  • सरदारपुरा - 10.67%
  • सवाई माधोपुर - 9.12%


इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, राजस्थान इस बार मुफ्त इलाज चुनेगा, राजस्थान इस बार सस्ता गैस सिलेंडर चुनेगा, राजस्थान ब्याज मुक्त कृषि कर्ज चुनेगा, राजस्थान अंग्रेज़ी शिक्षा चुनेगा, राजस्थान OPS चुनेगा, राजस्थान जाति जनगणना चुनेगा। उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को बड़ी संख्या में जाकर अपने मताधिकार इस्तेमाल करना चाहिए। जनता को हितकारी और गारंटी वाली सरकार चुननी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें