फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस बोली- प्रदेश में फेरे लगा रही ED; 10 साल के वादे पूरे नहीं हुए, ध्यान भटका रही मोदी सरकार

Sun, 04 Feb 2024 09:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने ईडी की कार्रवाई को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया में कार्टून छपा था जिसमें एक साइकिल सवार कुछ बंडल लेकर जा रहा था। किसी ने पूछा कि कौन सा अखबार ले जा रहे हो तो उसने कहा कि आजकल मैं ईडी के नोटिस लेकर जा रहा हूं।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस कमेटी की ओर से एक फरवरी से चलाए गए अभियान के तहत रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली जोधपुर पहुंचे। जोधपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा के अंतर्गत उठाए गए पांच मुद्दों को लेकर हम लोग भी राजस्थान के 25 लोकसभा क्षेत्र में जा रहे हैं। एक तारीख से बीकानेर से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
यहां मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रदेश में भी कई नेताओं को दिए गए नोटिस को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तो ईडी वाले फेरी लगा रहे हैं।
 
 
डोटासरा ने ईडी की कार्रवाई को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कल ही किसी मीडिया में कार्टून छपा था जिसमें एक साइकिल सवार कुछ बंडल लेकर जा रहा था। किसी बाबा ने पूछा कि कौन सा अखबार लेकर जा रहे हो तो साइकिल सवार ने कहा कि आजकल मुझे ईडी का टेंडर मिल गया है और नोटिस लेकर जा रहा हूं।
विज्ञापन

 
वहीं, केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर भी पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपीए कार्यकाल के दौरान कोई भी कानून अगर बनता था और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद तुरंत कानून लागू हो जाता था। लेकिन आज भाजपा द्वारा महिला आरक्षण कानून पास तो हो गया, लेकिन लागू कब होगा यह पता नहीं है। राष्ट्रपति के साइन के बाद भी कानून का अभी पता नहीं है कि कब लागू होगा, कब जनगणना होगी, कब डीलिमिटेशन होगा और कब महिला आरक्षण लागू होगा। नहीं होगा, क्योंकि एक साथ चुनाव करवाने का कह दिया। ये लोग नई-नई चीज लाकर और लोगों को मुद्दों से ध्यान भटकने का काम कर रहे हैं।
 
कांग्रेस नेता डोटासरा ने कहा कि अभी राजस्थान में हमारी सरकार रही, जिसमें हमने एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी योजना जनता को दी। डोटासरा ने वर्तमान भजनलाल सरकार को पर्ची सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बने हुए राजस्थान में दो माह हो गए हैं, अभी तक के फैसले दिल्ली से हो रहे हैं तो आप बताएं इसे पर्ची सरकार न कहें तो क्या कहेंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन होने से एक घंटे पहले भजनलाल शर्मा व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। पर्ची आई और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। चुनाव से पहले किसी ने सोचा भी नहीं था। मोदी जी ने अपने चेहरे पर चुनाव में वोट करने की बात कही थी। वहीं, प्रदेश में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत राजेंद्र राठौड़ जैसे कई तमाम नेता थे जो मुख्यमंत्री की दौड़ में थे, लेकिन उन्हें नहीं बनाया गया। सिर्फ पर्ची आई और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बना दिया। हालांकि वह हमारे भी मुख्यमंत्री हैं अब।
 
वहीं, इस वार्ता के दौरान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान हमने सरकार को चारों तरफ से घेरा है। हमने पिछली सरकार की उपलब्धियां और वर्तमान सरकार की कमियों को बताया। वहीं, हमारे सदस्यों द्वारा सदन में पूछे सवालों का जवाब वर्तमान सरकार के मंत्री दे नहीं पा रहे हैं। हम विपक्ष का काम बड़ी मजबूती के साथ कर रहे हैं।
 
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर रंधावा ने कहा कि आज देश की करेंसी भूटान के बराबर जा पहुंची है, इस पर कोई सवाल नहीं उठाता। आज देश की इकोनॉमी का हाल क्या है, इस पर कोई नहीं बोल रहा है। रंधावा ने कहा कि आज देश को बाहरी देशों से कितना खतरा है, इस पर कोई नहीं बोल रहा। आज चीन कहां आ गया, पाकिस्तान क्या कर रहा है। वहीं, विधानसभा चुनाव में हुई हार को भी उन्होंने सामूहिक नेतृत्व को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि हम सब की कमी रही जिससे हम चुनाव हारे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें