फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : विधानसभा में हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगड़ी, आधे घंटे के लिए कार्रवाई स्थगित

Tue, 06 Aug 2024 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना आज भी जारी रहा। नारेबाजी व हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक रमिला खड़िया की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके बाद स्पीकर ने सदन में डॉक्टर को बुलाकर कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे और नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायक रमीला खड़िया की तबीयत बिगड़ गई। इस बीच स्पीकर ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी और सदन में डॉक्टर को बुलाया गया। गौरतलब है कि सोमवार से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन रद्द करने पर अड़े हैं और कानून मंत्री जोगाराम पटेल का इस्तीफा भी मांग रहे हैं।

विज्ञापन


विपक्ष की नारेबाजी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि पहले निलंबित विधायक को बाहर भेजिए और प्रश्नकाल चलने दीजिए फिर बात सुनी जाएगी।
विधानसभा में गतिरोध दूर करने के लिए कल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने एक बार नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा की थी लेकिन बात नहीं बनी। गतिरोध दूर नहीं होने के कारण धरना जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें