फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत ने चुनाव से पहले खेला आदिवासी कार्ड, सात जनजाति रेजिडेंशियल स्कूल खुलेंगे

Wed, 12 Jul 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जनजाति क्षेत्र के स्टूडेंट्स को अब नजदीक ही आवासीय विद्यालयों में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। गहलोत सरकार ने ट्राइबल एरिया के एजुकेशनल अपलिफ्टमेंट के लिए सात रेजिडेंशियल स्कूल खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेजिडेंशियल स्कूलों की बिल्डिंग निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। खास बात यह है कि इन स्कूलों के लिए इस साल से ज्यादा अगली साल बजट दिया गया है।

विज्ञापन


चुनाव में जीत के बाद जिस पार्टी की सरकार आएगी, उस पर बड़ी लाइबिलिटी आएगी। इस वर्ष पहले फेज में प्रति विद्यालय में पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगामी वर्ष में दूसरे चरण के तहत निर्माण पर 71 करोड़ रुपये सरकार खर्च करेगी। ऐसा प्रोविजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये आवासीय विद्यालय पाली के सुमेरपुर, सवाई माधोपुर, भेड़ोली-बौली, अजमेर के केकड़ी स्थित गिरवरा, जालोर, डूंगरपुर के चिखली, टोंक के देवली स्थित श्रीपुरा में खोले जाएंगे। इन सभी आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थी क्षमता 210 होगी। आदिवासी समाज के बच्चों के लिए इन रेजिडेंशियल स्कूलों में ही रहने, खाने और पढ़ाई के पूरे बंदोबस्त होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें