फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल से किया गया फोन

Wed, 17 Jan 2024 10:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक व्यक्ति ने जेल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को डिटेन कर लिया है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फोन सेंट्रल जेल के एक कैदी ने किया है।पुलिस ने जब फोन के लोकेशन को ट्रैस किया तो पाया गया है कि सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है। इस फोन के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। फोन को जब ट्रैस किया गया तो पता चला कि जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। अब पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में और पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम को जैसे ही सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, तुरंत ही फोन कॉल को ट्रैस कर फोन के बारे में पता लग लिया गया। लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है कि कैदी ने आखिर फोन क्यों किया।
विज्ञापन


जेल सुरक्षा पर भी उठे सवाल
बता दें कि जयपुर सेंट्रल जेल सुरक्षा के लिहाज से काफी सख्त है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। लेकिन ऐसे में एक कैदी द्वारा फोन करने की बात सामने आई है। वह भी कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी है। ऐसे में जेल की सुरक्षा और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें