शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाने वाला पिलानी और धार्मिक नगरी सालासर बालाजी अब रेल से जुड़ने जा रहे हैं। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने शेखावाटी के लिए ये दो बड़ी सौगाद दी हैं।
उत्तर पश्चिमी रेलवे की तरफ से इसका सेंक्शन लेटर बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसमें लोहारू से पिलानी के लिए 24 किमी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी लागत 60 लाख रुपये है।
वहीं, सुजानगढ़ से सलासर तक के लिए 45 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लागत एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये होगी। लंबे समय से शेखावाटी के इन दो महत्वपूर्ण स्थलों को रेल लाइन से जोड़े जाने की मांग चल रही थी।