राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम अगले सप्ताह से जारी होंगे। कई सोशल मीडिया साइट्स और न्यूज वेबसाइट्स पर आज 12वीं के परिणाम जारी होने की खबरें हैं लेकिन अजमेर बोर्ड के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा का कहना है कि इस सप्ताह हम कोई भी परिणाम जारी नहीं कर रहे हैं। अगले सप्ताह मंगलवार तक 12वीं की साइंस और कॉमर्स के परिणाम जारी करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद 12वीं आर्ट्स और आखिरी में 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी होंगे। ऐसे में 10वीं बोर्ड के परिणाम 30 मई के आसपास जारी होने की संभावना है।
इस बार राजस्थान बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में करीब 19 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें 10, 62, 341 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, वहीं 12वीं की परीक्षा में 8, 66, 270 छात्र बैठे थे। परीक्षा परिणामों की जानकारी के लिए छात्र results.amarujala.com पर क्लिक करके अपने नतीजे देख सकते हैं।