फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ट्वीट ने मचाई हलचल, धरने के दौरान ये क्या बोल गए कांग्रेसी विधायक?

Tue, 06 Aug 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एक तरफ विधानसभा में कांग्रेस विधायक के निलंबन के बाद सदन में विपक्ष का धरना जारी है तो दूसरी तरफ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करके कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कल 'X' पर एक वीडियो शेयर किया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। दरअसल इस वीडियो में धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं की बातचीत दर्ज है, जिसमें वे कुछ ऐसा कह गए, जिसे राठौड़ ने पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन

 

राठौड़ ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा है 'राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि "जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी"!! नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।' 

गौरतलब है कि कल विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सदन से निलंबित किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूरी रात सदन में गुजारी और भजन-कीर्तन के साथ, वहीं पर आराम भी किया। राठौड़ द्वारा शेयर किया गया वीडियो उसी दौरान हो रही बातचीत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें