फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत से BJP सांसदों ने की मुलाकात, कहा- हम जनसेवा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट

Wed, 26 Jun 2024 04:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देशभक्तों की भूमि राजस्थान से लोकसभा सदस्यों का मेरे दिल्ली आवास पर आना हुआ। अपनों का स्वागत-सत्कार कर मुझे बहुत खुशी हुई। हम साथी-सहयोगी न मतभेद रखते और न मनभेद, हम जनसेवा के लिए हर स्थिति-परिस्थिति में एकजुट रहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शेखावत से मिले भाजपा सांसद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार को राजस्थान के भाजपा सांसद पहुंचे। इस दौरान शेखावत ने कहा कि हम जनसेवा के लिए हर स्थिति-परिस्थिति में एकजुट रहते हैं।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि देशभक्तों की भूमि राजस्थान से लोकसभा सदस्यों का मेरे दिल्ली आवास पर आना हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का विशेष सानिध्य रहा। शेखावत ने कहा कि अपनों का स्वागत-सत्कार कर मुझे बहुत खुशी हुई। हम साथी-सहयोगी न मतभेद रखते और न मनभेद, हम जनसेवा के लिए हर स्थिति-परिस्थिति में एकजुट रहते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दीं शुभकामनाएं 
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कोटा के सांसद ओम बिरला को निरंतर दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। शेखावत ने कहा कि बिरलाजी ने पिछले कार्यकाल में सदन की मर्यादा बनाए रखने में अपनी मुख्य भूमिका का तटस्थता से निर्वहन किया। उनके सरल व्यवहार से संसद सत्रों को अपेक्षित गति मिलती है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने बिरला को बधाई दी, कहा- यह राजस्थान के लिए गौरव की बात
राज्यपाल कलराज मिश्र ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई और  शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल  मिश्र ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि विश्व के सबसे लोकतंत्र वाले राष्ट्र की सबसे बड़ी संवैधानिक सभा में राजस्थान के सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार अध्यक्ष का पद संभालेंगे। उन्होंने कहा कि बिरला के मार्गदर्शन में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें